हमारी खुशी की कुंजी हमारे पास ही है. हमारी समस्याओं का समाधान हमारे पास ही है. इसके लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है बल्कि खुद से खुद की पहचान कराने की जरूरत है. अपने अंदर और बाहर के तार को जोड़ने की जरूरत है. आइए Happy Science के जरिए मिलकर रास्तों को तय करते हैं, मुश्किलों को आसान बनाते हैं.
Tuesday, 22 November 2022
Thursday, 17 November 2022
हाथ पर हाथ धरे न बैठे रहें...
अब मसला है कि जब बहुत सारे लोग कोशिशें करते हैं तो उनमें से कुछ ही क्यों सफल होते हैं? इसका कारण है कि सफलता की लहरों पर वही सवार होते हैं जो समय को साध लेते हैं. ज्यादातर लोग अपने जहाज के आने का इंतजार करते हैं लेकिन समझदार लोग अपने जहाज तक तैर कर जाते हैं. अर्थात असफलता उनके हाथ लगती है जो हाथ पर हाथ धरे इंतजार करते हैं कि एक दिन वे सफल होंगे.
लेकिन कर्मवाद का सिद्धांत ये कहता है कि सफलता उनके हाथ ही लगती है जो कर्मवाद के रास्ते पर चलता है यानी जो कोशिशें करता है. इसीलिए कहा गया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.
अंग्रेजी की एक कहावत है- Struggle and Shine... अर्थात मुश्किल वक्त में जो लोग साहस का परिचय देते हैं वही इतिहास रचते हैं. सफलता की कुंजी यही है कि जब आप तलहटी में हों तो यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आप आशा न छोड़ें बल्कि सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें. क्योंकि अगर हारने के डर से खेलेंगे ही नहीं तो जीतेंगे कैसे?
कृष्ण से बड़ा कोई पूर्ण पुरुष नहीं. बचपन जिया तो ऐसा कि हरेक मां ने अपने बेटे को कन्हैया कहना शुरू कर दिया, जवानी जी तो ऐसी कि प्रेम की मिसा...
-
कई बार अपनी मनचाही चीजें नहीं मिलने पर हम दुखी हो जाते हैं. हमें अपना जीवन विफल होते लगने लगता है. हम सोचते हैं कि शायद ईश्वर के हम प्रिय नह...
-
इस दुनिया में कई तिलिस्म हैं जिन्हें अबतक कोई सुलझा नहीं सका है और लगता है आगे भी ये ऐसे ही बने रहेंगे. आप सोचकर देखिए सुबह से शाम तक आप तमा...
-
हम इंसान अक्सर जीवन में नयापन की तलाश में लगे रहते हैं. इस दौरान हम कई चीजों से होकर गुजरते हैं. कुछ चीजें और आदतें हमारे साथ हो लेती हैं और...

